Sandybook Tech Simplified - Please like, share & subscribe.

 

Arshika Boutiquesandybook



Article Index

संता की ख़ुशी का कारण!

एक बार संता बार में बैठकर कागज पर कुछ गुणा-भाग कर रहा था और पागलों की तरह हँस रहा था। तभी वहां बंता आया और उसने संता से पूछा, "क्या हुआ संता, तुम इतने खुश क्यों हो?"

 

संता (हँसते-हँसते): ओ यार, आजकल मेरी पत्नी डाइटिंग पर है और पिछले 4 दिनों में उसने 5 किलो वजन घटा लिया है।

 

बंता: तो फिर इसमें इतना हँसने वाली क्या बात है?

 

संता: ओ यार, अभी-अभी मैंने सारा हिसाब लगाया है कि अगले 4 महीनों में वह पूरी तरह से गायब हो जाएगी।


चोरी पकड़ी गयी!

एक दिन संता ने अपनी भाभी को खूब मारा। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी देखने आ गए और संता से पूछने लगे कि क्या बात हो गयी, इतना क्यों मार रहे हो अपनी भाभी को?

 

संता(गुस्से में): भाईसाहब ये हमारी पीठ पीछे छुप -छुप के रोज मेरे सभी दोस्तों से बाते करती है।

 

पडोसी: तुम्हे कैसे पता लगा?

 

संता: अरे मैं जब भी अपने किसी दोस्त से पूछता हूँ कि वो फ़ोन पर किस बात कर रहे हैं, वो यही कहता है `तुम्हारी भाभी से`।


क्यों रो रही हो

जब संता घर पहुँच तो उसकी बीवी जीतो रो रही थी।

 

संता: डार्लिंग क्यों रो रही हो।

 

जीतो: आपकी माँ में मेरा अपमान किया है।

 

संता: अरे ऐसा कैसे हो सकता है माँ तो कब से गाँव वाले मकान में रह रही है वो तुम्हारा अपमान कैसे कर सकती है?

 

जीतो: आज सुबह ही एक चिट्टी तुम्हारे नाम आयी तो मैं उसे पढ़ने के लिए काफी उत्सुक हो गयी और चिट्टी के अंत में लिखा था:

 

डियर जीतो, जब तुम पढ़कर इस चिट्टी को ख़त्म कर दो तो इसे मेरे बेटे को देना मत भूलना।


किस्मत वाली गाडी!

एक जगह पर गाड़ी कि नीलामी हो रही थी।

 

10 लाख।

 

15 लाख।

 

20 लाख।

 

25 लाख।

 

तभी वहाँ से संता गुजरा उसने बंता से कहा, "अरे यार ये गाड़ी देख खटारा जैसी लग रही है ये सब ज्यादा कीमत लगा रहें हैं कि नहीं, ऐसी भी क्या खूबी है इस गाड़ी में?"

 

बंता बोला,"मैंने सुना है जो इस गाड़ी को खरीदता है उसकी पत्नी का एक्सीडेंट हो जाता है।"

 

संता बोला,"मेरा 50 लाख।"


संता की अलमारी!

एक दिन संता रोजमर्रा के समय से पहले ही दफ्तर से घर पहुँच गया, तो जीतो, जो की अपने प्रेमी के साथ घर के अन्दर थी, ने जल्दी जल्दी अपने प्रेमी को अलमारी में छिपा दिया।

 

थोड़ी देर बाद उसने संता से कहा,"चलो डिनर कर लेते हैं।"

 

जब वे खाना खा रहे थे तो संता को अलमारी में कोई आवाज सुनाई दी, संता ने पूछा,"ये क्या है डार्लिंग?"

 

जीतो ने कहा, "कुछ नही जैकेट होगी।"

 

कुछ समय बाद फिर उसे वही आवाज सुनाई दी, संता ने फिर चिढ़कर कहा, "अरे ये फिर से आवाज हुई?"

 

जीतो ने कहा, "कुछ नही जैकेट है।"

 

थोड़ी देर बाद संता को फिर वही आवाज सुनाई दी, संता गुस्से में, "मैं ही देखता हूँ ये क्या है और अगर ये जैकेट नही हुई न तो तुम्हें बहुत पछताना पड़ेगा!"

 

संता ने जैसे ही अलमारी का दरवाजा खोला उसने देखा एक आदमी उसकी ओर पिस्तौल ताने खड़ा है, संता ने चुपचाप दरवाजा बंद किया और कहने लगा, "डार्लिंग सच में जैकेट ही है।"


संता का दिमाग!

एक बार संता अपनी पत्नी के लिए के लिए प्यानो लेकर आया, तो पप्पू ने उस से पूछा, " पापा ये आप क्यों लाये हैं।"

 

संता: बेटा तुम्हारी माँ प्यानो बजाना सीखना चाहती थी इसीलिए ये उसका जन्मदिन का तोहफा है।

 

कुछ दिनों बाद पप्पू ने संता से पूछा, पापा क्या माँ ने अब प्यानो बजाना सीख लिया है?

 

संता: नही, हमने उसे वापस कर दिया और मैं उसकी जगह शहनाई लाया हूँ।

 

पप्पू: वो किसलिए पापा?

 

संता: शहनाई बजाते हुए तुम्हारी माँ कम से कम अपनी बेसुरी आवाज़ में गाना तो नही गा पाएगी।

 

 

 

 

 

 

We have 87 guests and no members online