Sandybook Tech Simplified - Please like, share & subscribe.

 

Arshika Boutiquesandybook



Article Index

संता एक बार ऑस्ट्रेलिया गया था वहां सिडनी में एक बार में बैठा था तभी एक ऑस्ट्रेलियन आया और संता के साथ वाले स्टूल पर बैठ गया।

उसने संता की ओर मुखातिब होते हुए कहा,"चलो एक छोटा सा खेल खेलते है मैं तुमसे एक पहेली पूछता हूँ अगर तुम इसका जवाब दे पाए तो ड्रिंक मेरी ओर से और अगर जवाब नही दे पाए तो ड्रिंक तुम्हारी तरफ से।"

संता ने बड़ी ख़ुशी से कहा ठीक है।

ऑस्ट्रेलियन ने कहा,"मेरे माँ बाप के एक बच्चा था, वह न तो मेरा भाई था और न मेरी बहन थी तो ये फिर कौन था?"

संता अपने सिर को खुजलाने लगा और बहुत सोचने के बाद उसने उससे कहा,"मैं नही बता सकता तुम ही बताओ की वह कौन था?"

तब ऑस्ट्रेलियन ने कहा,"वह मैं था", और वह मजाकिया अंदाज में हंसने लगा, फिर संता ने ड्रिंक के पैसे चुकाए और वहां से चला गया।

अगले दिन संता वापस भारत आ गया रात में वह बार में बैठा था, तभी वहां बंता आ गया।

संता: अरे बंता आओ यहाँ बैठो चलो एक खेल खेलते हैं, मैं तुमसे एक पहेली पूछता हूँ अगर तुम इसका जवाब दे पाए तो ड्रिंक मेरी ओर से और अगर नही दे पाए तो ड्रिंक तुम्हारी तरफ से।

बंता ने कहा,"ठीक है।"

संता ने कहा,"मेरे माँ बाप के एक बच्चा था वह न तो मेरा भाई था और न मेरी बहन थी तो ये फिर कौन था?"

बंता ने थोड़ी देर सोचा और फिर कहा, "यार मुझे नही पता तुम ही बताओ वह कौन था?"

संता ने कहा,"वह एक ऑस्ट्रेलियन था, जो सिडनी में रहता है।"

We have 118 guests and no members online