Sandybook Tech Simplified - Please like, share & subscribe.

 

Arshika Boutiquesandybook



Article Index

समझदारी का नुस्खा!


एक बार बंता अखरोट बेच रहा था।

संता ने पूछा ये खाने से क्या होता है?

बंता: दिमाग तेज़ होता है।

संता: कैसे?

बंता: अच्छा ये बताओ एक किलो चावल में कितने दाने होते हैं?

संता: पता नहीं।

बंता ने उसको अखरोट खिलाया और बोला,"बताओ एक दर्जन में कितने केले होते हैं?

संता: 12।

बंता: देखा दिमाग तेज़ हुआ ना?

संता: एक किलो दे दो।


बिल्ली की धुलाई!


एक दिन संता सर्दियों के दिनों में बिल्ली को ठन्डे पानी से नहला रहा था।

संता को बिल्ली को ठन्डे पानी से नहलाते हुए देख बंता उससे बोला, " यह क्या कर रहे हो? इतनी सर्दी में ठंडे पानी से वह मर जायेगी", और इतना कहकर बंता वहां से चला गया।"

जब वह वापस लौटा तो बिल्ली को मरा हुआ देखकर वह संता से बोला, "मैंने कहा था न कि मर जायेगी।"

संता: " ओ यार ये नहलाने से नहीं मरी, बल्कि नहलाने के बाद निचोड़ने से मर गयी।"


वो कौन थी?


एक दिन पप्पू अपने पिता संता के साथ बाज़ार में घूम रहा था कि तभी अचानक सामने से आती एक लड़की पप्पू को मुस्कुराते हुए हेल्लो बोली और चली गयी।

यह देख संता ने पप्पू से पूछा," कौन थी वो?"

पप्पू घबराते हुए, "जी वो मेरी गर्लफ्रेंड थी।"

अगले दिन फिर जब पप्पू संता के साथ घूम रहा था तो एक दूसरी लड़की उसे मुस्कुराते हुए हेल्लो बोली।

यह देख संता ने फिर पप्पू को घूरा और पूछा," अब यह कौन थी ?"

पप्पू मुस्कुराते हुए, " रिश्ता वही, आईटम नयी।"


पति का सपना!

पति: मैंने रात को सपना देखा।

पत्नी: क्या देखा?

पति: कि तुम प्यार कर रही हो।

पत्नी: किससे?

पति: वही तो मैं पहचान नहीं सका। रात मैं बिना चश्मे के ही सो गया था।


ज्यादा ताड़ना भी ठीक नहीं!


एक बार संता एक पार्टी में गया।

पार्टी में उसकी निगाह एक सुन्दर सी लड़की पर टिक गयी तो वह उसे बड़े गौर से देखने लगा।

जब काफी देर तक उसने लड़की को ताड़ना बंद नहीं किया तो लड़की उसके पास आई और उस से बोली," क्या आप मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा सकते हैं?"

संता ख़ुशी से," ओह जी क्यों नहीं आप तो बस हुकुम करो क्या हटाना है।"

लड़की: अपनी कुत्ते जैसी नज़र।

We have 117 guests and no members online