Sandybook Tech Simplified - Please like, share & subscribe.

 

Arshika Boutiquesandybook



Article Index

चोट का राज़!


एक बार संता को सिर में चोट लग गयी तो उसे लहुलुहान हालत में अस्पताल लाया गया जो देख कर भर्ती काउंटर पर खड़े डॉक्टर ने उस से चंद सवाल पूछने शुरू किये।

डॉक्टर: नाम?

संता: जी संता।

डॉक्टर: पिता का नाम?

संता: करनैल।

डॉक्टर: जन्म की तारीख?

संता: 1 मार्च।

डॉक्टर: शादीशुदा?

संता: जी नहीं, कार एक्सीडेंट।


संता का रोमांस!


एक बार संता अपनी प्रेमिका के साथ पार्क में बाहों में बाहें डाल कर बैठा हुआ था और कुछ बड़ी ही रूमानी बातें कर रहा था कि तभी अचानक वहां एक हवलदार आया और संता से बोला, " आपको शर्म नहीं आती आप एक समझदार व्यक्ति होकर खुलेआम पार्क में ऐसी हरकत कर रहे हैं"।

संता: देखिये हवालदार साहब आप गलत समझ रहे हैं, जैसा आप सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है।

हवलदार: तो कैसा है?

संता: जी हम दोनों शादीशुदा हैं।

हवालदार: अगर तुम शादीशुदा हो तो फिर अपनी ये प्यार भरी गुटरगूं अपने घर पर क्यों नहीं करते।

संता: हवालदार साहब कर तो लें पर वहां मेरी पत्नी और और इसके पति को शायद अच्छा नहीं लगेगा।


जीतो का शक!


एक बार जीतो अपनी सहेली प्रीतो से मिलने उसके घर आती है।

जब दोनों सहेलियां आपस में बातें कर रही होती है तो जीतो कहती है, "प्रीतो मुझे लगता है मेरे पति संता का किसी के साथ चक्कर है और वो रोज़ घर के बाहर किसी लड़की से मिलते है"।

प्रीतो हैरानी से कहती है, "अच्छा तो अब तुम क्या करोगी"।

जीतो: करना क्या, मैं आज ही उनके पीछे अपने दोनों प्रेमिओं को लगा दूंगी और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लूंगी।


संता की गर्लफ्रेंड का सपना!


एक बार संता की गर्लफ्रेंड ने उस से पूछा;

गर्लफ्रेंड: जानू एक बात पूछूँ?

संता: हाँ पूछो!

गर्लफ्रेंड: डार्लिंग क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?

संता: नहीं!

गर्लफ्रैंड: क्यों नहीं?

संता: क्योंकि मैं हनुमान चालिसा पढ़ कर सोता हूं!

We have 35 guests and no members online