Sandybook Tech Simplified - Please like, share & subscribe.

 

Arshika Boutiquesandybook



टूथपेस्ट के इस्तेमाल से कैसे हो सकते हैं दाग-धब्‍बे और मुंहासे दूर?

 

चेहरे की अनेक समस्‍याएं होती है जिसमें से मुंहासें, डार्क स्‍पॉट या फिर झाइयां बिल्‍कुल आम परेशानी हैं। अगर आपको इनसे छुटकारा पाना है तो घर पर पड़ा टूथपेस्‍ट काम आ सकता है।

हमारे घरों में जो टूथपेस्‍ट दांतों को चमकाने के लिये प्रयोग किया जाता है, वही टूथपेस्‍ट चेहरे से दाग धब्‍बे दूर करने के लिये भी उपयोग किया जाता है। चेहरे पर पड़े मुंहासों से अगर आप परेशान हो चुकी हैं तो दुनियाभर के इलाज को छोड़ कर टूथपेस्‍ट लगाइये। टूथपेस्‍ट न सिर्फ दाग और मुंहासों के लिये बल्‍कि चेहरे की अन्‍य समस्‍याओं के लिये भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि चेहरे पर लगाने के लिये कौन-सा टूथपेस्ट सही है। उसे कैसे लगाना है और उसके साथ किन चीजों का इस्तेमाल करके लगाने से फायदा मिलेगा। आइये जानते हैं चेहरे के लिये टूथपेस्‍ट किस तरह से लगाएं...

  • डार्क स्‍पॉट के लिये

अगर आपके चेहरे पर काले स्‍पॉट हैं तो 1 चम्‍मच टूथपेस्‍ट ले कर उसमें 2 बूंद नींबू के रस की मिलाएं। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर में धो लें। ऐसा आपको 2 हफ्ते तक करना है।

  •  स्‍किन वाइटनिंग के लिये

बिना पैसे खर्च किये अगर आपको अपने चेहरे का रंग साफ करता है तो बस थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट लें और इसमें कुछ बूंद टमाटर के रस की मिलाएं। फिर अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से धो लें।

  • कीड़े के काटने पर

खुजली से बचाने के लिए आप टूथपेस्ट को उस जगह पर लगा सकती हैं जहां कीड़े न काटा हो। इसके लिये आपको बस थोड़ा सा टूथपेस्‍ट लेकर उस जगह पर लगाना है जहां खुजली हो रही हो।

  • मुंहासों को दूर करने के लिये

चेहरे पर मुंहासों का होना एक आम बात है। चेहरे पर जिस जगह पर भी मुंहासा हुआ हो वहां पर थोड़ा सा टूथपेस्‍ट लगा कर रातभर के लिये छोड़ दें। अगले दिन सुबह टूथपेस्‍ट साफ कर दें। इससे आपके चेहरे का मुंहासा छोटा हो जाएगा। यदि आप चाहें तो टूथपेस्ट के साथ बेकिंग सोडा मिलाकर मुंहासों पर लगाने से काफी हद तक फायदा होता है। इसके लिए 1 चम्मच टूथपेस्ट में थोड़ा-सा बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर मुंहासों पर लगा लें।

  • चेहरे की झाइयों को मिटाए

चेहरे से झाइयों को मिटाने के लिये 2 चम्‍मच दूध के साथ टूथपेस्‍ट मिलाएं और उन एरिया पर लगाएं जहां झाइयां हो रही हों।

  •  झुर्रियों के लिए टूथपेस्ट

टूथपेस्ट की मदद से भी झुर्रियों को हल्का किया जा सकता है। आपको बस इतना करना चाहिए कि जहां पर झर्रियां दिख रही हों, वहां पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगा लें और रात भर के लिये छोड़ दें। फिर अगले दिन सुबह चेहरा धो लें।

  • गुलाबी होंठो के लिये टूथपेस्‍ट

होंठों का रंग अगर काला पड़ गया है तो टूथब्रश पर टूथपेस्‍ट निकालें और उस पर थोड़ी सी शहद डालें। उसके बाद इससे अपने होंठों को 5 मिनट तक धीरे धीरे रगड़ें।

  • ऑइली स्‍किन के लिये टूथपेस्‍ट

टूथपेस्‍ट के प्रयोग से आप ऑइली स्‍किन को ठीक कर सकती हैं। एक पेस्‍ट बनाएं जिसमें नमक, पानी और थोड़ा सा टूथपेस्‍ट मिलाएं। फिर रोज सुबह इससे अपने चेहरे को धोएं।

KNEE PAIN

घुटनो का दर्द घरेलू नुस्खा

घुटनों का दर्द बेहद तकलीफदेह होता है। इसे दूर करने के लिए दवाइयों के साथ साथ कुछ घरेलू इलाज काफी काम आते हैं। जोड़ों के दर्द से मुक्‍ति पाने के लिए यहां जानें

घुटनों में दर्द की समस्या बेहद आम हो चुकी है। इस परेशानी से न केवल बड़े बुजुर्ग बल्‍कि कम उम्र के लोग भी दुखी रहते हैं। इस तकलीफ से निजात पाने के लिए हमारी दादी-नानी मां के नुस्‍खे बड़े काम आते हैं। इसलिए अगर आपके परिवार में किसी को जोड़ों के दर्द की परेशानी है तो यहां हम आपको एक ऐसा ड्रिंक बनाना सिखाएंगे जिसका सेवन करने से राहत मिल सकती है।

इस ड्रिंक का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। इसे पीने से न सिर्फ घुटनों का दर्द ठीक होता है बल्‍कि शरीर को ताकत भी मिलती है। सलाह दी जाती है कि इस ड्रिंक को रात में सोने से पहले पीना चाहिए। 20 दिनों तक इस पेय का सेवन करने से घुटनों के दर्द में काफी ज्‍यादा आराम मिलता है। वे लोग जिनके घुटनों में काफी ज्‍यादा तकलीफ रहती है वो इसे कम से कम 2 महीनों तक रोज पीएं अब चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि-

 

ड्रिंक को बनाने की सामग्री-

  • 1 या आधा छोटा चम्‍मच काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्‍मच जीरा
  • 1 छोटा चम्‍मच - मेथी दाना

बनाने की विधि-

  1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले हम मेथी को मिक्‍सर जार में डालकर ग्राइडन करेंगे।
  2. उसके बाद इसे छन्नी की मदद से एक बार छान लेंगे। और फिर इसे एक अलग कटोरे में रख लेंगे।
  3. अब काली मिर्च के दानों को मिक्‍सी में पीसकर उसके पावडर को छान लेंगे।
  4. अब आखिर में हम जीरे को भी ग्राइंड कर लेंगे और पाउडर को छान कर कटोरे में रख लेंगे।
  5. अब इन सभी पावडर को एक साथ मिक्‍स करें और एक एयर टाइट कंटेनर में डाल दें।
  6. अब एक गिलास पानी में आधा चम्‍मच तैयार पावडर डालें।
  7. इसे अच्‍छी तहर से मिक्‍स करें और लीजिये आपका डिंक पीने के लिए तैयार है।
  8. यह ड्रिंक आपको थोड़ा सा तीखा लग सकता है इसलिये अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा गुड मिक्‍स कर सकते हैं।

मेथी

मेथी का उपयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। यदि आप मधुमेह के रोगी हैं तो एक चम्मच मेथी का सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा। इसे नियमित लेने से घुटनों का दर्द दूर होता है।

​जीरा

अधिक वजन वाले लोगों को घुटनों में दर्द की समस्‍या काफी आम रहती है। इसलिए ये जीरा का पानी या केवल जीरा चबाने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। जीरा आयरन से भरपूर होता है। इसके अलावा यह आपके ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। बताए गए इस ड्र्रिंक को पीने से आप सारा दिन हाइड्रेट भी रहेंगे।

काली मिर्च

काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपरिन एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों के कारण घुटनों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

 

​इन बातों पर ध्यान दें:

घुटनों के दर्द में घरेलू इलाज के साथ-साथ डॉक्टरी इलाज करवाना न भूलें। कोई भी तरीका अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। किसी भी तरह की कठिन एक्‍सरसाइज से बचें और ज्यादा आराम न करें। इसके अलावा सही लाइफस्टाइल और सही खान-पान भी रखें।

कारण लक्षण व् उपचार - पेट के कीड़ो के 

पेट में कीड़े होना एक बहुत आम बात है, इसकी शिकायत बच्चों बड़ो सभी को होती है. गड़बड़ खान पान से पेट में कीड़े होते है, बच्चों में खासतौर पर इसकी शिकायत होती है. गंदे हाथों से खाना, मिट्टी, पेन्सिल खाने से ये बच्चों में हो जाते है, जिसके बाद उन्हें पेट दर्द, सुजन की शिकायत हो जाती है.

पेट में कीड़े होने का कारण लक्षण और घरेलू उपचार

कई बार अचानक हमें पेट में तेज दर्द होता है और डॉक्टर से चेकअप करवाने के बाद मालूम पड़ता है की पेट में कीड़े है। ये समस्या छोटे बच्चों में जादा होती है। पेट में कीड़े पड़ने पर पाचन क्रिया कमजोर होने लगती है जिससे भूख कम लगती है, कुछ खाया पिया शरीर को नहीं लगता और कमज़ोरी आने लगती है। सही समय पर अगर इसका उपचार के उपाय ना हो तो ये कीड़े धीरे धीरे फेफड़ों तक पहुँच जाते है, जिस कारण अस्थमा होने का ख़तरा रहता है।

अगर छोटे बच्चों का शारीरिक विकास कम हो जाए और पेट में दर्द की शिकायत बार बार हो तो हो सकता है की बच्चे के पेट में कीड़े हो और आप बच्चे को नहीं बल्कि कीड़ों को खाना खिला रहे है। ये कीड़े परजीवी होते है और हमारी आंतों में रहते है। 

बड़ों और बच्चों के पेट में कीड़े पड़ने के कारण बहुत से हो सकते है, जेसे संक्रमित पानी पीना या फिर कम पका हुआ भोजन खाना। साफ़ सफाई का ध्यान ना रखने से भी कीड़े आँतो में पनपने लगते है।

पेट में कीड़े होने के कारण

  • कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली
  • परजीवी खाने या पानी के द्वारा शरीर में प्रवेश करते है.
  • खाने में साफ सफाई का ध्यान ना रखना
  • आसपास गन्दगी, मच्छरों का होना

पेट में कीड़े होने के लक्षण

  1. पेट दर्द होना
  2. वजन कम होना
  3. आँखे लाल होना
  4. जीभ सफेद होना
  5. मुंह से बदबू आना
  6. गालों में धब्बे पड़ना
  7. शरीर पर सूजन आना
  8. गुप्तांग पर खुजली होना
  9. जी मचलना और उल्टी आना
  10. मल त्याग करते समय खून आना
  11. मुलायम मल आना या दस्त लगना
  12. पेट दर्द होनाशरीर का रंग काला होना
  13. नींद में दांत पीसना
  14. पैरों में दर्द

 

पेट के कीड़े होने का घरेलू इलाज

पेट में कीड़े को ख़त्म करने के बहुत से घरेलु उपचार होते है. इनमे से हम आपके साथ कुछ यहाँ साँझा कर रहे हैं.

1. नारियल – नारियल आंत के कीड़ो को ख़त्म करने में बहुत असरदार है. परजीवी को नाश करने में ये बहुत अच्छा होता है. नारियल का तेल व् उसका फल दोनों ही पेट के कीड़े को नाश करता था.

  • 1 चम्मच नारियल को किस कर रोज सुबह नाश्ते में खाएं. इसके तीन घंटे बाद 1 ग्लास गुनगुने दूध में 2 चम्मच कास्टर आयल मिला कर पिए. ऐसा तब तक करें जब तक इन्फेक्शन खत्म न हो जाये. कास्टर आयल गैस की परेशानी व् 5 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं देना चाहिए.
  • इसके अलावा 4-5 चम्मच रिफाइंड नारियल तेल का सेवन रोज करें. इससे आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी.

2. लहसुन – लहसुन एक प्रसिध्य परजीवी विरोधी पदार्थ है, जो पेट में मौजूद किसी भी तरह के कीड़ो को नष्ट करने की ताकत रखता है. लहसुन की कली में सल्फर के साथ अमीनो एसिड भी होता है, इसमें एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल व् एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है.

  • खाली पेट रोज सुबह 2-3 लहसुन की कलियाँ चबाचबा कर खाएं. ऐसा एक हफ्ते तक रोजाना करें, ये सबसे आसान तरीका है सभी तरह के पेट के कीड़े ख़त्म करने का.
  • इसके अलावा ½ कप दूध में 1-2 लहसुन की कलि को मसल कर डालें, व् उबालें अब इसे खाली पेट पी लें. इसे भी 1 हफ्ते तक करें.
  • आप लहसुन की चटनी बनाकर उसमें सेंदा नमक मिलाकर भी खा सकते है.

3. पपीता – आयुर्वेद की द्रष्टि से पपीता बहुत ही फायदे मंद होता है. इसका पल्प व् बीज दोनों ही दवाई के तौर पर इस्तेमाल किये जाते है.

  • 1 बड़े चम्मच पपीता के पल्प को अच्छे से मसल ले, अब इसमें शहद व् 2-3 चम्मच गर्म पानी डालें, सबको अच्छे से मिलाकर सुबह खाली पेट पियें. इसके 2 घंटे के बाद गुनगुने दूध में कास्टर आयल मिलाकर इसे भी पियें. 2-3 दिन तक इसे रोज दोहराएँ. अगर किसी बच्चे को आप ये दे रहे है तो इसकी मात्रा को हाफ कर लें.
  • आप पपीते के बीज को सुखाकर उसे पीस लें, जिससे वो पाउडर बन जायेगा. अब 2 tbsp इस पाउडर को 1 कप दूध या पानी के साथ मिलाएं. 3 दिन तक इसे सबसे पहले उठते साथ ही पियें.
  • इसके अलावा आप पपीते के बीज को पीस कर एक पेस्ट बना लें, अब इसमें 1 tbsp नारियल तेल, 1 कप नारियल का दूध व् कुछ स्लाइस पपीते के काट कर मिलाएं. अब इसे एक बार फिर से मिक्सर में पीस लें. अंत में 1 चम्मच शहद मिलाकर एक बार फिर से मिक्स करें. इसे रोज सुबह 1 हफ्ते तक पियें.

4. कद्दू के बीज – 2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज को मसल कर 2-3 कप पानी में डाल कर उबालें. इसे ठंडा कर पी लें.

5. गाजर – गाजर को किस कर, एक छोटे कप की मात्रा बराबर रोज सुबह खाएं. गाजर पेट में मौजूद सभी तरह के इन्फेक्शन को आसानी से दूर कर देता है.

6. अनार – अनार के दाने व उसके छिलके दोनों ही बहुत फायदेमंद होते है. उसके छिल्कों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, अब दिन में 2-3 बार 1-1 चम्मच इस पाउडर को खाएं. इससे बहुत जल्द पेट को आराम मिलेगा. इसके अलावा आप अनार का भी सेवन कर सकते है.

7. नीम – नीम कड़वी जरुर होती है लेकिन एक बहुत अच्छी दवा होती है, जो बहुत रोगों को हमारे शरीर से भगाती है.

  • 1 चम्मच नीम के सूखे हुए फूल को 1 चम्मच घी के साथ फ्राई करें, अब इसे उबले हुए चावल के साथ 3-4 दिन खाएं.
  • इसके अलावा 1 गिलास गुनगुना पानी या दूध में 1 चम्मच सुखी हुई नीम की पट्टी का पाउडर मिलाएं. इसे दिन में 2 बार 1 हफ्ते तक रोज पियें.
  • इसके अलावा नीम की पत्ती का पेस्ट बनाये, अब आधी चम्मच इस पेस्ट को 1 गिलास पानी के साथ रोज सुबह पियें. इसे एक हफ्ते दोहराएँ, फिर 1-2 हफ्ते छोड़ कर दोबारा इसे शुरू करें.

8. लॉन्ग – लॉन्ग में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है, जो पेट के कीड़े मारने में सहायक है, इससे भविष्य में किसी भी तरह के इन्फेक्शन नहीं होते है. इसी वजह से लॉन्ग को खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में सबको दिया जाता है.

  • 1 कप गर्म पानी में 1 चम्मच लॉन्ग का पाउडर मिलाएं.
  • कप को ढककर 10-20 मिनट के लिए रख दें.
  • अब इसे दिन में 3 बार एक हफ्ते तक रोज पियें.

9. हल्दी – पेट की क्रमी को दूर करने में हल्दी भी काफी अच्छी होती है. हल्दी से पेट के अन्य विकार जैसे गैस, दर्द, मरोड़ आदि भी दूर हो जाते है.

  • खड़ी हल्दी से उसका रस निकाल लें, अब 1 tsp इस रस में चुटकीभर नमक मिलाएं, इसे रोज सुबह खाली पेट पियें.
  • इसके अलावा आप आधी चम्मच हल्दी पाउडर को आधे कप पानी में मिलाएं इसमें चुटकी भर नमक डालें, इसे रोजाना 5 दिनों तक पियें.
  • इसके अलावा आप हल्दी के रस को 1 ग्लास छाछ में मिलाकर भी पी सकते है.

10. जीरा – आयुर्वेद के अनुसार जीरा व् गुड़ को मिलाकर खाने से पेट की कोई बीमारी नहीं होती है.

  • सुबह खाली पेट एक छोटा टुकड़ा गुड़ का खाएं.
  • इसके 15-20 मिनट बाद आधी चम्मच पीसे हुई जीरे को 1 गिलास पानी के साथ खाएं.
  • 2 हफ्तों तक ऐसा रोज करें इससे पेट के सारे इन्फेक्शन पूरी तरह से दूर हो जायेंगें.

11. अजवाइन – अजवाइन को पीस कर उसका चूर्ण बना लें, अब 1 गिलास छाछ में 1-2 ग्राम इस चूर्ण को मिलाएं, व् रोज 1 हफ्ते तक पियें. आराम मिलेगा. किसी छोटे बच्चे को देने के लिए आप आधा आधा ग्राम काला नमक व् अजवाइन चूर्ण को मिलाएं व् उसे पानी के साथ सोते समय दें.

12. तुलसी – तुलसी के पत्तों को बेस्ट आयुवेदिक औषधि कहा जाता है. पेट के कीड़े दूर करने के लिए आप तुलसी के रस को 1 चम्मच रोजाना पियें.

13. कच्चा केला – केले के बहुत से फायदे होते हैं. कच्चे केले की सब्जी बनाकर 1 हफ्ते तक खाएं पेट के कीड़े नष्ट हो जायेंगें.

 

पेट के कीड़े मारने के आयुर्वेदिक नुस्खे

  • एक हफ्ते तक हर रोज कदू की सब्जी के आठ से दस बीज खाए।
  • टमाटर काट ले और उस पर सेंधा नमक, थोड़ी हल्दी डाल कर खाये। हर रोज सुबह इस उपाय को करने से फायदा मिलता है।
  • थोड़ा काला नमक 1/2 ग्राम अजवाइन के चूर्ण में मिला कर हल्के गरम पानी के साथ रात को सोने से पहले लेने से बच्चों के पेट के कीड़े खत्म हो जाते है।
  • दो से तीन दिन तक 1/2 चम्मच आंवले का रस पीने से भी पेट में कीड़ों से छुटकारा मिलता है।
  • एक चम्मच शहद, कच्चे पपीते का दूध चार चम्मच और चार चम्मच उबला हुआ पानी मिलाकर सेवन करे। ये देसी नुस्खा एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है।
  • नीम के पत्तों को सूखा कर इसे पीस ले और पाउडर बना ले। अब दो चुटकी पाउडर शहद के साथ मिलाकर चाट ले। इस आयुर्वेदिक दवा से पेट के कीड़े नष्ट हो कर मल द्वारा पेट से बाहर निकल जाते है।

 

पेट में कीड़े पड़ने से रोकने के उपाय

पेट में कीड़े पड़ने से बचने का सबसे अच्छा तरीका है साफ़ सफाई का ध्यान रखे। कुछ भी खाने और पिने से पहले अपने हाथ धोए, खाने की चीजों को हमेशा ढक कर रखे और सड़क किनारे मिलने वाले फास्ट फुड, कटे फल खाने से बचे।

  • अपने नाख़ून छोटे रखे।
  • सब्जी बनाने से पहले उसे अछे से धो ले।
  • घर में पालतू जानवर हो तो उसे साफ़ रखे।
  • जादा मीठा, चॉक्लेट और टॉफी खाने से परहेज करे।
  • कपड़े और तोलिये को इस्तेमाल करने से पहले उसे साफ़ करे।

 

 

We have 113 guests and no members online