Sandybook Tech Simplified - Please like, share & subscribe.

 

Arshika Boutiquesandybook



Article Index

"मूर्ख हमेशा अपने आप को बुद्धिमान समझते हैं लेकिन बुद्धिमान लोग स्वयं को हमेशा मूर्ख ही समझते हैं।"

- विलियम शेक्सपीयर


"जब उसकी मृत्यु होगी, उसके शरीर को दुकड़ों में कर सितारों की तरह बिखेर देना ताकि वो स्वर्ग को ऐसे जगमगा सके की सारी दुनिया रात से प्रेम करने लगे और भड़कीले
सूर्य की पूजा करना छोड़ दे।"

-विलियम शेक्सपीयर


"अच्छाई की प्रचुरता बुराई में बदल जाती है। "

-विलियम शेक्सपीयर


"सुनहरा युग हमारे सामने है, ना कि पीछे."

-विलियम शेक्सपीयर


"जब दुःख आता है तो अकेले नहीं बल्कि झुंडों में आता है।"

-विलियम शेक्सपीयर


"जब वो बहादुर था तब मैंने उसका सम्मान किया, पर जब वो महत्त्वाकांक्षी हो गया तो मैंने उसे मार दिया।"

-विलियम शेक्सपीयर


"कायर मृत्यु से पहले कई बार मरते हैं; शूरवीर सिर्फ एक बार!"

-विलियम शेक्सपीयर


"कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता, हमारे विचार ही उन्हें अच्छा या बुरा बनाते हैं।"

-विलियम शेक्सपीयर


"दोष हमारे गृह - नक्षत्रों में नहीं है प्रिय ब्रूटस, बल्कि हममे है।"

-विलियम शेक्सपीयर


"महानता से बिलकुल ना डरें ! कुछ लोग महान पैदा होते हैं, कुछ महानता हासिल करते हैं और कुछ लोगों में महानता समाहित होती है। "

-विलियम शेक्सपीयर


"मेरी सहायता या उपहार समुद्र की तरह ही अथाह तथा अनंत है, और मेरा प्रेम भी। मैं जितना भी तुम्हे समर्पित करूँगा उतना ही हम दोनों के लिए मुझे मिलता जायेगा। "

-विलियम शेक्सपीयर


"एक छोटी सी मोमबत्ती का प्रकाश कितनी दूर तक जाता है! इसी तरह इस बुरी दुनिया में एक अच्छाई कुछ समय तक प्रकाशित रह पाती है।"

-विलियम शेक्सपीयर


"जिस तरह तुम अपने विचारों में महान रहे हो अपने कर्मों में भी महान बनो। "

-विलियम शेक्सपीयर


"बुद्धिमानी से धीरे धीरे आगे बढ़ो। जो जल्दीबाजी में गलती गरते हैं वो गिर जाते हैं।"

-विलियम शेक्सपीयर


"साधारण और विलक्षण होने की इच्छा जैसी सामान्य बात और कुछ नहीं है।"

-विलियम शेक्सपीयर


"एक मिनट की देरी से आने से बेहतर है तीन घंटे पहले आ जाना।"

-विलियम शेक्सपीयर


"शब्द हवा की तरह ही आसानी से बहते हैं; वफादार मित्रों को पाना बेहद मुश्किल है।"

-विलियम शेक्सपीयर


"हमारा भाग्य सितारों और ग्रहों के बस में नहीं है बल्कि हमारे बस में है।"

-विलियम शेक्सपीयर


" मैं तुम्हे बुद्धिमता की लड़ाई के लिए ललकारता लेकिन मैं देख रहा हूँ की तुम निहत्थे हो।"

-विलियम शेक्सपीयर


. "अगर तुम प्रेम करते हो और तुम्हे कष्ट मिलता है, तो और प्रेम करो।
अगर तुम और प्रेम करते हो और तुम्हे ज्यादा कष्ट मिलने लगता है तो और भी ज्यादा प्रेम करो।
अगर तुम और भी ज्यादा प्रेम करते हो और फिर भी तुम्हे कष्ट मिलता है तो तबतक प्रेम करते रहो जबतक की कष्ट मिलना बंद न हो जाये।"

-विलियम शेक्सपीयर


"रोना दुःख की गहराई को कम कर देता है।"

-विलियम शेक्सपीयर


"दूसरों से मदद की उम्मीद ही हर बुराई जड़ है।"

-विलियम शेक्सपीयर


"हम जानते हैं की हम क्या हैं, लेकिन ये नहीं जानते की हम क्या बन सकते हैं।"

-विलियम शेक्सपीयर


"प्रेम सबसे करें, विश्वास कुछ पर करें और किसी को भी नुकसान न पहुंचाएं।"

-विलियम शेक्सपीयर


"ये दुनिया एक रंगमंच है और सभी स्त्री और पुरुष केवल अदाकार; सबके प्रवेश और निकास का समय भी तय है; और एक व्यक्ति अपने समय अंतराल में अनेक किरदार
निभाता है। ये किरदार ७ चरणों में निभाया जाता है।"

-विलियम शेक्सपीयर


"गरीबी और संतुष्टि संपन्नता है, बहुत संपन्नता ."

-विलियम शेक्सपीयर


"चन्द्रमा की कसम मत खाओ क्यूंकि हो हमेशा बदलता रहता है, क्यूंकि तुम्हारा प्रेम भी फिर बदल जायेगा"

-विलियम शेक्सपीयर


"एक पुरानी कहावत है जो मुझपर भी लागू होती है: जो खेल आप खेल ही नहीं रहे हैं उसे आप हार नहीं सकते।"

-विलियम शेक्सपीयर


"वे लोग खुश हैं जो अपने ऊपर लगे कलंक को जानकर उसे हटाने में लग जाते हैं।"

-विलियम शेक्सपीयर


"ईर्ष्या से सावधान रहें क्यूंकि ये वो हरे आँखों वाला दैत्य है जो उसी शरीर का तिरस्कार करता है और धोखा देता है जिसपर वो पलता है।"

-विलियम शेक्सपीयर


"खाली बर्तन सबसे अधिक शोरगुल करते हैं."

-विलियम शेक्सपीयर


"नरक रिक्त है और सारे राक्षस यहीं हैं।"

- विलियम शेक्सपीयर

We have 93 guests and no members online